पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रतलाम | जय रतलाम के जयकारों से शहर की सड़कें

रतलाम | जय रतलाम के जयकारों से शहर की सड़कें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जय रतलाम के जयकारों से शहर की सड़कें गूंज रही थीं। लोग केसरिया झंडे लहराते चल रहे थे। अवसर था रतलाम स्थापना दिवस पर डालूमोदी बाजार चौराहे से निकली वाहन रैली का। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सामाजिक व धर्म संगठनों के सैकड़ों लोग पूरे उत्साह से शामिल हुए। प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली वापस डालू मोदी बाजार चौराहे पर पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। रास्ते में फूल बरसा कर और आतिशबाजी करके लोगाें ने रैली का स्वागत किया। सामाजिक संस्था कला अभिनय मंच, प्रयास संस्था, विद्यार्थी मोर्चा, यंग फ्रेंड्स क्लब, अरिहंत नवयुवक मंडल, हिम्मत कोठारी फ्रेंड्स क्लब सहित कई संगठन शामिल हुए।

वाहन रैली में ‘जय रतलाम’ से गूंजा शहर
खबरें और भी हैं...