रतलाम| लक्ष्मणपुरा सैलाना यार्ड में मंगलवार देररात गाय को बचाने में कार (एमपी 43 सी 7674) पलट गई। कार जवाहरनगर निवासी सचिन लोढ़ा की है। उन्होंने बताया परिवार को इंदौर छोड़कर रात 2.30 बजे ड्राइवर रतलाम लौटा। लक्ष्मणपुरा रोड पर गाय सामने गई। उसे बचाने के प्रयास में कार पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई।