पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर बादल छाए, रात में बूंदाबांदी

दिनभर बादल छाए, रात में बूंदाबांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। शुक्रवार देर रात मावठे की मामूली बारिश हुई। रात 11 बजे शहर के दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे सड़कें गीली हो गईं। मौसम विभाग ने एक-दो दिन में तेज ठंड की संभावना जताई है। सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। दोपहर 2 बजे बाद बादल छा गए जो दिनभर रहे। इधर शाम 6 बजे बाद से फिर ठंड बढ़ने लगी जो रात तक तेज हो गई।
रात का तापमान 14 डिग्री के नीचे पहुंच कर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में चक्रवात बना है। शनिवार को भी बादल रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार से फिर आसमान साफ होगा।
इसके बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

तापमान दिसंबर में कब-कितना रहा
2011-
10.4
2012-
10.2
2013-
11.2
2014
12.6

प्रीतमनगर में 15 मिनट तेज बारिश
नगर में शुक्रवार रात 7.45 से 8 बजे तक तेज बारिश हुई। इससे सकड़ों और नालियों में पानी बह निकला। लोगों को ठंड में पानी में भीगने से बचने के लिए यहां-वहां शरण लेना पड़ी।
मौसम : तापमान 14 डिग्री के नीचे, मौसम विभाग के अनुसार एक -दो दिन में बढ़ सकती है ठंड।