पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सहकारिता चुनाव: भाजपा के 6 निर्विरोध, कांग्रेस का एक मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली। नामांकन पत्रों की जांच में भाजपा के 6 उम्मीदवार निर्विरोध हो गए। इनमें रतलाम ग्रामीण, सैलाना आलोट के वार्ड शामिल हैं। बाजना से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी भारतसिंह चौहान ने सहयोगियों के साथ नामांकन पत्रों की जांच की। 45 में से 26 आवेदन खारिज हुए। कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा को छोड़कर बाकी सभी के आवेदन खारिज हो गए। इसकी जानकारी मिली तो उम्मीदवारों ने विरोध जताया। चुनाव अधिकारी ने निर्णय सही बताया। सैलाना, रतलाम ग्रामीण आलोट के वार्ड निर्विरोध हो गए। अब जावरा, पिपलौदा मार्केटिंग सोसायटी में भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन ही बचे हैं। शनिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा नाम वापसी के लिए बागियों पर दबाव डाल सकती है।
बनसकता है भाजपा का बोर्ड-डायरेक्टर के15 पद हैं। इनमें दो पद बाजना के हैं जिसके लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
यानी सिर्फ 13 के ही चुनाव अभी हो रहे हैं। इनमें से भी 6 पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध हो चुके हैं। अब अगर बाकी ब्लॉक से भाजपा अपने बागियों के नामांकन वापस करवाने में सफल हो जाए तो भाजपा का बोर्ड बन सकता है। एक सोसायटी के लिए कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा, भाजपा के अशोक जैन सुरेंद्र जोशी ‘मुन्ना’ ने दावेदारी जताई है। इनमें से कौन बाजी मारता है, यह फिलहाल कहना मुश्किल है।
अकारण फॉर्म रिजेक्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद शांतिलाल वर्मा ने बताया कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन बिना कारण खारिज किए हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी से कारण पूछा तो वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। मार्गदर्शिका में स्पष्ट लिखा है उम्मीदवारों को कारण बताना जरूरी है। जांच के दौरान सहकारी मोर्चे के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता श्रेणिक चंडालिया का नामांकन भी निरस्त हुआ है।

बाजना का संयोजन बाद में-बाजना वार्डका एक भी नामांकन नहीं आने से इसके दो डायरेक्टरों का संयोजन बाद में होगा। अभी 13 डायरेक्टर के ही चुनाव होंगे। बाजना के दो डायरेक्टरों का चुनाव के बाद संयोजन होने के बाद 15 डायरेक्टर हो जाएंगे।