पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा पर आया टीचर का दिल, कहा- तुझसे प्यार करता हूं, तेरे बिना मर जाऊंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. उत्कृष्ट स्कूल का एक टीचर अपनी उम्र से आधी उम्र की स्टूडेंट से एकतरफा प्रेम कर बैठा। परेशान छात्रा ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ भी दिया।
शिकायतकर्ता हरमाला रोड की एक 19 वर्षीय स्टूडेंट है। उसने एसपी डॉ.जी.के. पाठक से शिकायत की कि वो सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल की पूर्व छात्रा है। यहां विश्वास पांडेय (35 वर्ष) उसे बिजनेस स्टडी पढ़ाते थे। कुछ दिन से पांडेय सर उसे फोन पर कह रहे हैं ‘मैं तुझसे प्यार करता हूं, तेरे बिना मैं मर जाऊंगा। यदि तू नहीं मिली तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगा।’ उनकी ये हरकत तीन महीने से चल रही है।
शिकायतकर्ता 12वीं में टॉपर रही है और इन दिनों सीए की तैयारी कर रही है। एसपी ने बताया महिला थाने में आईपीसी की धारा 354 डी, 509 व आईटी एक्ट की धारा 67 में प्रकरण दर्ज किया। महिला थाना प्रभारी शोभा गुरु ने बताया आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...