पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल्स टैक्स की चोरी पकड़वाने पर मिलेगा ईनाम

सेल्स टैक्स की चोरी पकड़वाने पर मिलेगा ईनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। सेल्स टैक्स की चोरी पकड़वाने पर सरकार ईनाम देगी। शासन के इस निर्णय की बहुत जल्द आधिकारिक घोषणा होने जा रही है। यह जानकारी जिले के दौरे पर आए राज्य के वित्त
एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया ने "दैनिक भास्कर' से औपचारिक चर्चा में दी। उन्होंने बताया कि टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों को पकड़ने के लिए बनी यह विशेष पॉलिसी
लगभग तैयार हो चुकी है। इसके तहत टैक्स चोरी पकड़वाने वाले व्यक्ति या व्यापारी को नकद ईनाम दिया जाएगा। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। ईनाम की राशि कितनी होगी इसका
खुलासा पॉलिसी लागू होने के बाद किया जाएगा। मलैया यहां संभागीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय का लोकार्पण करने आए थे।

एंट्री टैक्स खत्म होगा, वैट घटाया जाएगा : उन्होंने कहा कि सरकार एंट्री टैक्स घटाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में टैक्स कंसल्टेंट व अन्य सलाहकारों के साथ आम सहमति बन चुकी है। मुमकिन हुआ तो अगले वित्त वर्ष से इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
एंट्री टैक्स से घटने वाली आय की भरपाई कैसे होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम वैट की दरें घटाने जा रहे हैं। साथ ही कर निर्धारण की प्रक्रिया को और सरल करेंगे। इसका फायदा हमें अधिक से अधिक करदाताओं के जुड़ने व टैक्स चोरी कम होने के रूप में मिलेगा। इस सब से हमारी आय बढ़ेगी। इससे एंट्री टैक्स के कारण घटने वाली आय एडजस्ट हो जाएगी।
घोषणा। वित्तमंत्री मलैया ने कहा- टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों के लिए विशेष पॉलिसी तैयार।