पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराबबंदी से राज्य सरकारों को नुकसान: भार्गव

शराबबंदी से राज्य सरकारों को नुकसान: भार्गव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। शहर में 4.48 करोड़ रुपए की लागत से बने संभागीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने उद्बोधन के बीच में आबकारी टैक्स का जिक्र आने पर कहा कि मेरी राय में राज्यों में शराबबंदी बेअसर होती है। लोग अवैध तरीकों से शराब खरीद ही लेते हैं। कुल मिलाकर इससे सरकारों को टैक्स का नुकसान होता है।
इस बीच भार्गव कुछ पल के लिए रुके और कहा कि मैंने यह बात केरल में शराबबंदी को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में कही थी। भार्गव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हम सबसे कम खर्च में सरकार चलाते हैं। हमारी इसी किफायत को देखते हुए पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने हमें 200 करोड़ रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि के दिए थे।

देश के फाइव गोल्डन स्टेट में मप्र भी शामिल : परिवहन व आईटी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा राज्य आज देश के फाइव गोल्डन स्टेट में शामिल है। कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण हमारा राज्य बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर हो चुका है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सबके सहयोग से 2018
में मप्र सुशासन के साथ देश में विकसित राज्य के रूप में उभरेगा। कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र जैन, पारुल साहू महापौर पुष्पा शिल्पी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी मीना ताई, टैक्स बार एसो. के अध्यक्ष पीसी नायक सहित संभाग भर से आए भाजपा नेता व व्यापारी मौजूद थे। स्वागत भाषण उपायुक्त अभयकुमार पांडे ने दिया। संचालन सहायक आयुक्त आभा जैन आभार जिला वाणिज्यक कर अधिकारी वैष्णवी पटेल ने व्यक्त किया।

अगले बजट से उसके लागू होने की तारीख भी बताई जाएगी: इससे पहले वित्त मंत्री मलैया ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगले वित्त वर्ष से बजट पेश होते ही लागू होने की तारीख भी बता दी जाएगी। वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार बजट पेश करने के बाद हमें विपक्षियों का सहयोग नहीं मिला। इसके चलते हम तकनीकी कारणों से उसे लागू करने की तारीख तय नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक व्यापारी टैक्स जमा करें। तभी हम प्रदेश का विकास और तेज गति से कर सकेंगे। उन्होंने विधायक शैलेंद्र जैन की मांग पर नए भवन के लिए नयाफर्नीचर और वाटरकूलर आदि की मंजूरी पर सहमति दी।
मलैया ने स्वयं की विधायक और मंत्रियों की अगवानी : लोकार्पण कार्यक्रम से पहले किसी
घराती की तरह वाणिज्यिक कर मंत्री मलैया ने अपने साथ आए मंत्री सिंह व भार्गव सहित विधायक शैलेंद्र जैन, पारुल साहू एवं महापौर पुष्पा शिल्पी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
(सागर. सेल्स टैक्स भवन के लोकार्पण से पहले पूजा अर्चना करते मंत्रीगण।)