टीकमगढ़.नवरात्रि में लायंस और लायनेस क्लब की ओर से 28 सितंबर को डांडिया नाईट का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर नगर भवन में इन दिनों रिहर्सल चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन गुलाब मैरिज गार्डन में होगा। यह जानकारी लायनेस क्लब की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने दी।