सागर। सेमराबाग गांव में बुधवार को सड़क किनारे लावारिस हालत में नवजात बच्ची पड़ी मिली। पदमाकर पुलिस के अनुसार गांव के कुंदन ने बताया कि सुबह करीब पौने छह बजे फोर व्हीलर से आए लोग बच्ची को फेंक गए थे। उन्होंने सिविल लाइंस की 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है।
अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डॉ. अरविंद बड़ोनिया ने बताया कि बच्ची कम वजन और कम दिन की है। पुलिस ने धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया है।
एंबुलेंस के डॉ.अखिलेश जैन एवं पायलट वीरेंद्र सेन ने बच्ची को उठाया और साफ-सफाई कर प्राथिमक उपचार दिया। आगे देखें तस्वीरों में देखे कैसे बच्ची को डॉक्टर ने उठाया और उनके द्वारा की जा रही देखभाल....