- Hindi News
- देशभक्ति जनसेवा का संकल्प, मिलाए कदम से कदम
देशभक्ति जनसेवा का संकल्प, मिलाए कदम से कदम
सागर। जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी में जुलाई माह से संचालित सूबेदार एवं सहायक उपनिरीक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन हो गया। बुधवार को इसका दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेश चावला ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। पुलिस महानिरीक्षक केएस राठौर ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को देशभक्ति जनसेवा की शपथ दिलाई।