पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदा होने को है मानसून, इस साल औसत से 20.6 सेमी कम बारिश

विदा होने को है मानसून, इस साल औसत से 20.6 सेमी कम बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(किस महीने कितनी बारिश इंफो चित्र)
सागर। कमजोर पड़ चुके मानसून की विदाई का समय अब और नजदीक गया है। यह एक सप्ताह में विदा हो जाएगा। ऐसा अनुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है। इस बार शहर में सामान्य से 20.6 सेमी पानी कम बरसा है। अब तक 91.7 सेमी बारिश हुई है। इस आंकड़े के सामान्य स्तर तक पहुंचने की उम्मीद फिलहाल कम है। जून से सितंबर के चार महीने मानसून सीजन के माने जाते हैं।
इस दौरान शहर में सामान्यतः 112 सेमी बारिश होती है। इस बार मानसून ने पूरे 18 दिन की देरी से दस्तक दी थी। इसका मानसून की विदाई से कोई सीधा संबंध नहीं है। सामान्य तौर पर मानसून की बारिश का सिलसिला 16 जून से शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार कम दवाब का क्षेत्र पूरी तरह विकसित होने की वजह से 4 जुलाई से मानसून की बारिश शुरू हुई।
विदा होने को है मानसून, इस साल औसत से 20.6 सेमी कम बारिश

किस महीने में कितनी बारिश जून - 18 फीसदी
जुलाई- 31 फीसदी
अगस्त - 28 फीसदी
सितंबर- 21 फीसदी
अब तक 91.7 सेमी बारिश। मौसम विभाग ने बारिश के मौसम की विदाई के संकेत दिए।
30.0
19.2
16.6
(बारिश सेमी में)
पिछले साल जून से लेकर सितंबर तक कुल 190 सेमी बारिश रिकाॅर्ड की गई थी। यह सामान्य बारिश के मुकाबले 78 सेमी ज्यादा थी। लेकिन इस वर्ष अब तक सामान्य से 20.6 सेमी कम बारिश हुई है।
पिछले साल हुई थी दो गुनी से अधिक बारिश
21%
28%
31%
18%
इस बार कब-कब झमाझम
21 जून 2.3 सेमी
27 जून 2.1 सेमी
04 जुलाई 4.3 सेमी
16 जुलाई 3.1 सेमी
22 जुलाई 6.4 सेमी
23 जुलाई 3.2 सेमी
05 अगस्त 4.2 सेमी
27 अगस्त 2.7 सेमी
02 सितंबर 4.2 सेमी
06 सितंबर 4.1 सेमी
11 सितंबर 3.1 सेमी
14 सितंबर 2.0 सेमी
13% इस साल औसत से कम हुई है बारिश

ऐसे मिलते हैं विदाई के संकेत
''बंगालकी खाड़ी और अरब सागर में मानसून सिस्टम बनना बंद हो जाता है। तो दोनों ही क्षेत्रों से नमी आने का सिलसिला थम जाता है। वहीं हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी हो जाती है। इस आधार पर ही मानसून की वापसी की घोषणा कर दी जाती है।'' -डाॅ. डीपी दुबे, पूर्व निदेशक मौसम विभाग, भोपाल

अब तक 91.7 सेमी बारिश। मौसम विभाग ने बारिश के मौसम की विदाई के दिए संकेत।