पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिलहाल राजसात नहीं होंगी कैंट की 21 दुकानें, दुकानदारों को मिला 7 दिन का समय

फिलहाल राजसात नहीं होंगी कैंट की 21 दुकानें, दुकानदारों को मिला 7 दिन का समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। कैंट प्रशासन ने शॉपिंग मॉल की 21 दुकानों के राजसात की कार्रवाई रोक दी है। मंगलवार को 7 दुकान मालिकों ने दुकान का बकाया किराया जमा कर दिया है। वहीं शेष दुकान मालिकों को राशि जमा करने के लिए 7 दिन की और मोहलत दी गई है। यहां बता दें कि कैंट प्रशासन ने दुकान मालिकों को 31 अगस्त तक किराया जमा करने और दुकानें खोलने का अल्टीमेटम दिया था।
करीब 60 लाख रुपए कीमत की 21 दुकानों का करीब 12 लाख 33 हजार रुपए बकाया था। इनमें ग्राउंड फ्लोर की दुकान नंबर 1, 19, 20, 22, 26, 29, 35, 49, 51, 69, (03 कियोस्क), फ़र्स्ट फ्लोर की 01, 05, 19, 40, 42, 50, 64, 74 (06 कियोस्क) शामिल हैं। मॉल कमेटी की अध्यक्ष पूनम पटेल ने बताया कि दुकान मालिकों ने शेष राशि जमा करने के लिए मोहलत मांगी थी।
कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरमीत सिंह चटवाल सीईओ राहुल आनंद शर्मा ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है। कैंट के राजस्व अधीक्षक साबू लोकेश ने बताया कि मंगलवार को 7 दुकान मालिकों ने राशि जमा कर दी है। 7 दिन बाद जिन दुकानों की राशि जमा नहीं होगी उन्हें राजसात कर लिया जाएगा। यह दुकान मालिकों को आखिरी मौका है।
7 दुकान मालिकों ने बकाया राशि जमा की, कैंट प्रशासन ने बाकी दुकानदारों की मांग पर उन्हें बकाया जमा करने का आखिरी मौका दिया है।