खिलने लगे ब्रह्मकमल
खिलने लगे ब्रह्मकमल
सागर . श्रीराम कॉलोनी निवासी नरेंद्र सैनी के बगीचे में लगे विशेष प्रजाति के ब्रह्मकमल खिलने लगे हैं। अमूमन अगस्त-सितंबर माह में रात 10 बजे से तड़के 3-4 बजे तक खिलने वाले इस फूल को देखने के लिए यहां लोग उमड़ रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस फूल का नामकरण भगवान ब्रह्मा के नाम पर किया गया है। इसे देखने से पुण्य लाभ होता है।