पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साल में एक भी सेमेस्टर नहीं कर पाया पास

चार साल में एक भी सेमेस्टर नहीं कर पाया पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गजराराजामेडिकल कॉलेेज में दतिया के छात्र राजवीर जाटव ने ढाई लाख रुपए देकर प्रवेश तो ले लिया लेकिन चार साल में वह एक भी सेमेस्टर पास नहीं कर पाया। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है ताकि फर्जीवाड़ा रैकेट का खुलासा हो सके।

एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि वर्ष 2010 बैच के छात्र राजवीर जाटव निवासी इंदरगढ़, दतिया के बारे में पता चला था कि उसने फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। इस सूचना में आधार पर उसे तलाश किया जा रहा था, मंगलवार को यह पुलिस की गिरफ्त में गया। राजवीर जाटव ने बताया कि 2009 बैच का जीआरएमसी का छात्र अरुण गौरव उसका रिश्तेदार है। अरुण गौरव ने उसको बताया था कि मेडिकल कॉलेज में पीएमटी दिए बिना भी प्रवेश मिल जाता है इसके लिए रुपए खर्च करना पड़ते हैं। अरुण ने राजवीर से ढाई लाख रुपए में सौदा तय किया और अपने दो फोटो उसको दे दिए। पचास हजार रुपए एडवांस भी दे दिए थे। अरुण ने राजवीर का परीक्षा केंद्र भोपाल भरा था, राजवीर परीक्षा देने भोपाल नहीं गया था इसके बावजूद उसका सिलेक्शन मेडिकल कॉलेज में हो गया।

डॉक्टर सागर ने चार डॉक्टरों के नाम बताए

डॉक्टरजगदीश सागर ने पुलिस के सामने खुलासा किया है उसने 1995 से 99 के बीच भी फर्जी छात्रों के प्रवेश करवाए थे। इनमें चार डॉक्टर तो वर्तमान में बड़े पदों पर हैं। इनमें एक जयारोग्य अस्पताल में भी है। इन डॉक्टरों के नामों का खुलासा करने से पुलिस फिलहाल बच रही है। एएसपी श्री जैन का कहना है कि डॉक्टर सागर ने जो नाम बताए हैं उनसे जुड़े सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। सबूत मिलते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।