पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोड बढ़ा, अंधेरे में डूबे शहर के 27 फीडर

लोड बढ़ा, अंधेरे में डूबे शहर के 27 फीडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | अचानक लोड बढ़ने के कारण रात करीब 8.30 बजे मकरोनिया स्थित 132 केवी सब स्टेशन में ट्रिपिंग हुई। इससे शहर के 27 फीडरों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। इससे देवी पंडालों में उमड़े श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। मकरोनिया सब स्टेशन में दो मर्तबा ट्रिपिंग हुई। शाम के समय बिजली की खपत बढ़ने से शहर के कई इलाकों में वोल्टेज की समस्या हो रही है। रविवार शाम करीब 8.30 बजे सारा शहर अंधेरे में डूब गया। यह स्थिति करीब 12 मिनट तक बनी रही। 132 केवी मकरोनिया सब स्टेशन से एक-एक कर शहर के फीडर चालू किए गए।
पांच मिनट बाद एक बार फिर बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि 10 मिनट बाद सप्लाई चालू हो गई। नवरात्र त्योहार के दौरान बिजली बंद होने से दुर्गा पंडालों में पहुंची महिला श्रद्धालुओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में 132 केवी सब स्टेशन के एई एमवाय मंसूरी का कहना है कि नवरात्र पर्व के दौरान शाम के बाद लाइनों पर लोड बढ़ जाता है। लोड ले पाने से सब स्टेशन में ट्रिपिंग जाती है। रविवार शाम को भी यही स्थिति बनी थी। तकनीकी समस्या है। हालांकि कुछ मिनटों में बिजली सप्लाई बहाल कर ली गई थी।