पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

निजसंवाददाता. पथरिया

नगर के बंडा तिराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा इस कार्यक्रम में सभी को आना चाहिए। आज हमारे निचले समाज के उत्थान की बात आई तो कोई नही आया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने हमारे भाइयों की भावनाओं को अपनी पीड़ा समझ कर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जबेरा विधायक प्रताप सिंह, मनु मिश्रा सागर से सुरेंद्र चौधरी, कल्लन जैन, डाॅ. मनीषा दुबे, पिंकी महराज सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अनावरण किया। इस दौरान आसपास के गांव से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।