पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौर जन्मस्थली पर स्मारक बनाएं, जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करें

गौर जन्मस्थली पर स्मारक बनाएं, जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर की शनीचरी स्थित जन्मस्थली पर गौर स्मारक बनाने की मांग एक बार फिर उठी है। इस बार विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने कुलपति प्रो. एसपी व्यास को ज्ञापन भेजकर यह मांग की है। 24 सितंबर को चर्चा के दौरान कुलपति ने संघ से गौर साहब के संबंध में लिए जा सकने वाले संभावित उचित निर्णयों के लिए लिखित में प्रपोजल भेजने को कहा था। संघ के अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि एवं उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने प्रपोजल कुलपति को भेज दिया है।

येप्रपोजल की इबारत

>डॉ. सर हरीसिंह गौर के जीवन वृत्त को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। प्रशासन उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा में भी डॉ. गौर का पाठ्यक्रम शामिल करवाने की दिशा में पहल करे।

> डॉ. गौर की शनीचरी स्थित जन्मस्थली पर गौर स्मारक लाइब्रेरी बने। इसमें गौर साहब के जीवन से जुड़ी वस्तुएं, पाठ्य सामग्री स्मारक सेंटर भी बनाया जाए।

> विश्वविद्यालय से सिविल लाइंस घाटी पर पूर्व में लगे गेट को फिर से उसी जगह पर उसी रूप में लगवाया जाए।

> गौर जयंती वर्ष 2009 के पूर्व के वर्षों की तरह परंपरानुसार तीनबत्ती से विश्वविद्यालय तक समारोह पूर्वक मनाई जाए। जयंती कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी लोग तो शामिल हों ही, नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

नगर संवाददाता . सागर

डॉ. हरीसिंह गौर की शनीचरी स्थित जन्मस्थली पर गौर स्मारक बनाने की मांग एक बार फिर उठी है। इस बार विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने कुलपति प्रो. एसपी व्यास को ज्ञापन भेजकर यह मांग की है। 24 सितंबर को चर्चा के दौरान कुलपति ने संघ से गौर साहब के संबंध में लिए जा सकने वाले संभावित उचित निर्णयों के लिए लिखित में प्रपोजल भेजने को कहा था। संघ के अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि एवं उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने प्रपोजल कुलपति को भेज दिया है।

येप्रपोजल की इबारत

>डॉ. सर हरीसिंह गौर के जीवन वृत्त को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। प्रशासन उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा में भी डॉ. गौर का पाठ्यक्रम शामिल करवाने की दिशा में पहल करे।

> डॉ. गौर की शनीचरी स्थित जन्मस्थली पर गौर स्मारक लाइब्रेरी बने। इसमें गौर साहब के जीवन से जुड़ी वस्तुएं, पाठ्य सामग्री स्मारक सेंटर भी बनाया जाए।

> विश्वविद्यालय से सिविल लाइंस घाटी पर पूर्व में लगे गेट को फिर से उसी