पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चना ड्राॅय फूड में तेजी का रुख

चना ड्राॅय फूड में तेजी का रुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपजमंडी में सोमवार को सभी जिंसों की आवक कम रही। सागर मंडी में सोयाबीन सीड 38 रुपए नीचे रहने से 2900 से 3200 रुपए क्विंटल में कामकाज हुआ। पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होने के कारण किसान अपना माल लेकर मंडी में नहीं आए। चना वायदा डिब्बा में 3400 से 3600 रुपए रहने से 40 रुपए का उछाल दर्ज किया गया और चने में तेजी का रुख है आगे इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। बाकी जिंसों में उड़द, मूंग, सरसों, बटरी, राहर में ग्राहकी का समर्थन नहीं मिलने से भाव स्थिर रहे। चना और पुरानी सरबती गेहूं मील क्वालिटी में तेजी का रुख बना है। सोयाबीन वायदा रिफाइन तेल में 6.80 रुपए की गिरावट आने से सोया प्लांट वालों ने भाव घटाना शुरू कर दिया है। विदेशों में माल का पर्याप्त स्टॉक होने से यहां पर मंदी का माहौल बना रहेगा। शादी विवाह का सीजन शुरू होने के बाद भी ग्राहकी कमजोर चल रही है। आगे सोयाबीन तेल के भाव स्थिर बने रहेंगे। सेमी व्यापारियों ने माल की खरीदी कम कर दी। इसी प्रकार सरसों तेल, मूंगफली तेल, वनस्पति, पॉम ऑयल में ग्राहकी कमजोर बनी हुई है। इससे भाव में गिरावट बनी हुई है। शकर में महाराष्ट्र के टैंडर कम जाने से शकर के भाव प्रतिदिन टूटते जा रहे हैं। वायदा डिब्बा में शकर नीचे रही। महाराष्ट्र एस क्वालिटी 2720 रुपए और महाराष्ट्र एम क्वालिटी 2750 रुपए के खुले। इन भाव में भी ग्राहकी नहीं है। इसी प्रकार नरसिंहपुर करेली के भाव खुले मगर थोक व्यापारी माल लेने में इच्छुक नहीं है। आगे बजट के पहले शकर के भाव और घट सकते हैं। करेली और नरसिंहपुर में मौसम खराब होने से वहां के थोक व्यापारियों ने गुड़ में 100 रुपए की तेजी बना दी है। सागर मंडी में अच्छी क्वालिटी का गुड़ 2200 से 2250 रुपए में बिक रहा है इन भाव में ग्राहकी कमजोर है। ड्रॉय फूड में तेजी का रुख बना हुआ है। इलायची, बादाम, मखाना, खसखस के भाव तेज है। सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसमें भी ग्राहकी कमजोर चल रही है।