पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कप्तान इरफान की हैट्रिक से न्यू स्टार सेमीफाइनल में

कप्तान इरफान की हैट्रिक से न्यू स्टार सेमीफाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15वेंभारत र| राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीतकर न्यू स्टार क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। एक तरफा मुकाबले में न्यू स्टार क्लब ने क्रिश्चियन क्लब को 4-0 से हराया। जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान मोहम्मद इरफान ने शानदार हैट्रिक जमाई। यह प्रतियोगिता जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में कजलीवन मैदान में चल रही है।

पहले हाफ की शुरुआत में क्रिश्चियन क्लब के खिलाड़ियों ने गोल करने के शानदार प्रयास किए, लेकिन उतनी ही खूबसूरती से न्यू स्टार क्लब के गोलकीपर ने उनका बचाव किया। इसके बाद न्यू स्टार ने पलटवार कर छोटे-छोटे पास से खेलते हुए तेज तर्रार खेल का प्रदर्शन किया। इस बीच दोनों ही टीमों को गोल करने के अवसर मिले, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। इस बीच न्यू स्टार के कप्तान मोहम्मद इरफान ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने खेल के 25वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। टीम के खिलाड़ी इसका जश्न ही मना पाए थे कि 30वें मिनट में इरफान ने अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।

32वें मिनट में उन्होंने तीसरा गोल दागते हुए सिर्फ टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। बल्कि टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक बना डाली। पहले हाफ तक न्यू स्टार की बढ़त बरकरार रही। दूसरे हाफ में दोनों तरफ से लगातार हमले हुए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। मैच समाप्ति के एक मिनट पहले न्यू स्टार क्लब के श्रीपाल ने गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। निर्णायक दविंदर भाटिया, डीसी भाटिया, डैनी केशरवानी थे। फोर्थ निर्णायक गंगाराम चौरसिया थे। मैच के मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग भोपाल के सदस्य अशोक वाल्मीकि ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।

आजका मैच

मीडियाप्रभारी हेमराज बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसमें गत चैंपियन सदर रेड और टाइटन क्लब की टीमें आमने-सामने होंगी।