- Hindi News
- अलग अलग जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
अलग-अलग जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
सागर | शहरके अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में लिया है। गोपालगंज पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर में किराए के मकान में रहने वाले हरीराम रैकवार के पुत्र राजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 28 साल बताई जा रही है। उधर, भगतसिंह वार्ड स्थित तिवारी गली में रहने वाले लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा के पुत्र कृष्णकांत ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। मोतीनगर पुलिस के अनुसार मृतक शराब के नशे में था।