पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत समिति ने कहा, आसाराम से मंदिर की संपत्ति जब्त की जाए

संत समिति ने कहा, आसाराम से मंदिर की संपत्ति जब्त की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंडाके गाेराखुर्द गांव स्थित श्री देव जानकी रमण मंदिर ट्रस्ट पहुंचे अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भगवानदास राज्य मठ-मंदिर सलाहकार समिति के सदस्य महामंडलेश्वर राधे राधे महाराज ने आसाराम के साधकों के कब्जे मेें फंसी मंदिर ट्रस्ट की चल-संपत्ति को जब्त करने की मांग की। गोराखुर्द मंदिर समागम के लिए पहुंचे संतों ने स्थानीय सानोधा थाना प्रभारी को एसपी के नाम जब्ती की जाने वाली संपत्ति की सूची भी दी। इसमें ट्रैक्टर, बोवनी का पंजा, मंदिर की अष्टधातु की मूर्ति सहित अन्य सामग्री शामिल है। समिति ने एक ज्ञापन बंडा एसडीएम नारायणसिंह ठाकुर को भी दिया। इसमें उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि में खेती नहीं हो पा रही है, जिससे यहां पूजा-पाठ, प्रसादी वितरण जैसे कार्यों के लिए धन नहीं मिल पा रहा है। मंदिर की आय का खेती-बाड़ी ही एकमात्र स्रोत है, इसलिए पूरे मामले का यथाशीघ्र कानूनी निदान कर मोहत्त्तमकार संत बालकदास महाराज को खेती कराने की अनुमति दी जाए।

कलेक्टरको भी दी मामले की जानकारी : इंदौरसे आए राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त संत राधे-राधे बाबा ने बताया कि हम लोगों ने इस पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर अशोककुमार सिंह को भी दी है। उनसे मांग की है कि श्री देवजानकी रमण मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जिसकी देखरेख होना जरूरी है। आसाराम के कुछ साधक यहां भय एवं दहशत का माहौल बनाए हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वाले संत समिति छतरपुर के अध्यक्ष रामकिशोरदास, टीकमगढ़ के महंत ओमकारदास, संत सीतारामदास त्यागी बरमानघाट, महंत नागर सेवादास रायसेन, महंत चंद्रमोहनदास आदि शामिल थे।