पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई फर्जी एडमिशन करवाए पर कोई साबित नहीं कर सकता : डॉ. सागर

कई फर्जी एडमिशन करवाए पर कोई साबित नहीं कर सकता : डॉ. सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमटीधांधली के मास्टरमाइंड डॉ. जगदीश सागर ने पुलिस पूछताछ में दो और डॉक्टरों के नाम बताए जिन्हें उसने फर्जी तरीके से एमबीबीएस में प्रवेश दिलवाया था। पूछताछ में डॉ. सागर ने बताया कि उसने कई लोगों को मेडीकल में प्रवेश दिलाया है। उनमें से कई डॉक्टर बनकर नौकरी कर रहे हैं और कई पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि वह दावा भी कर रहा है कि कोई भी साबित नहीं कर सकता कि उसने जो एडमिशन कराए हैं वह फर्जी है।प्री-पीजी घोटाले में डॉ. सागर का नाम आने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए ग्वालियर लाई है। पुलिस ने उससे वर्ष 1995 से 2000 के बीच फर्जी एडमिशन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विदेशजाने की जुगाड़ में था: डॉ.सागर फर्जीवाड़े के बाद विदेश जाने की जुगाड़ में था। उसने फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट भी बनवा लिया था। एएसपी वीरेंद्र जैन के अनुसार इसके खिलाफ इंदौर में फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला भी दर्ज है।