एजुकेशन प्लस
एजुकेशन प्लस
एसव्हीएनयूनिवर्सिटी में मेगा क्लोज केपस संपन्न
सागर | स्वामीविवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में 11 फरवरी को मेगा क्लोज केपस ड्राइव का आयोजन हुआ। कंपनी वेज2केपीटल ने जो कि अपने क्षेत्र में बहुत बड़ी कंपनी है ने सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को अपनी कंपनी की प्रोफाइल एवं जाँब प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात् ग्रुप डिस्कसन राऊंड लिया एवं एचआर राऊंड के बाद योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया। साथ ही एसव्हीएन प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था द्वारा विद्यार्थियों को दिए गये तकनीकी ज्ञान एवं अनुशासन की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों को उनके चयन पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।