पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरत पर प्रदेश के बड़े अस्पतालों में भी होगा इलाज : कमिश्नर

जरूरत पर प्रदेश के बड़े अस्पतालों में भी होगा इलाज : कमिश्नर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलौधामें बुधवार को कमिश्नर आरके माथुर, कलेक्टर अशोक सिंह ने जनचौपाल लगाई और रात विश्राम किया। इस दौरान आए आवेदनों का निपटारा कर जरुरतमंदों की बात सुनी।

माथुर ने बड़ी बीमारियों के मरीजों को एक वाहन से सागर भेजने के निर्देश एसडीएम सुरेश अग्रवाल को दिए। उन्होंने कहा जिला चिकित्सालय के अलावा जरूरत पड़ने पर प्रदेश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जाएगा। सिलगांव के लोगों ने मिडिल स्कूल का हैंडपंप बंद होने की शिकायत करते हुए नया हैंडपंप खोदने की मांग की। बम्होरी नबाव के लोगों ने जल सप्लाई नया हैंडपंप सेट डलवाने की मांग की तो सिलौधा में नए हैंडपंप लगाने की मांग दोहराई गई। बनखिरिया, गनपत के लोगों ने सड़क मांगी यानी कुल मिलाकर 106 समस्याओं के आवेदन आए।