भाजयुमो के दो मंडल अध्यक्ष बदले
भारतीयजनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने दो मंडल अध्यक्ष बदल दिए हैं। मोर्चा के केसली मंडल अध्यक्ष पद पर रामकुशालसिंह के स्थान पर रामपालसिंह राजपूत को एवं महाराजपुर मंडल अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र यादव के स्थान पर संतोष सोनी को नियुक्त किया गया है। इन दोनों मंडलों में सदस्यता अभियान की स्थिति ठीक कमजोर बताई जा रही है। इसी वजह से दोनों स्थानों पर परिवर्तन किए गए हैं। इसी तरह सुरेंद्र प्रतापसिंह ठाकुर देवरी को मोर्चा के जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।