पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की छात्राओं ने गंदे स्थान को बना दिया खेल मैदान

कॉलेज की छात्राओं ने गंदे स्थान को बना दिया खेल मैदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . कनेरादेव में चल रहे एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में ग्राम स्वच्छता पर जोर दिया गया। इसके तहत गांव से पॉलिथीन उन्मूलन, कचरा साफ करने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करते हुए शिविरार्थियों ने साफ-सफाई की। सभी ने खाली गंदे पड़े स्थान को साफ कर खेल मैदान में बदल दिया। स्वयं सेविकाओं ने खेल खेले और ग्रामीण बच्चों को खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटकों का मंचन किया जा रहा है। छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता के अलावा ड्राइंग की लोक विधा का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नीना गिडियन, डॉ. संजीव मुखारिया, डॉ. प्रतीक द्वारा ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छात्राओं की स्लोगन, पोस्टर, प्रश्न मंच, मेंहदी एवं गायन प्रतियोगिता भी हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। शिविर में डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. अंजना चतुर्वेदी, डॉ. भावना यादव एवं प्राचार्य डॉ. अर्चना वर्मा मौजूद थीं।

प्रशिक्षणकार्यशाला आज : गुरुवारको शिविर में ग्रामीणों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी देने संसदीय प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन तथा युवा संसद का मंचन प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।