चुनाव में तीन बार ड्यूटी लगाने का विरोध
कर्मचारी संगठनों ने की अंतिम चरण की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
सिटीरिपोर्टर | सागर
पंचायतचुनाव में कर्मचारियों की लगातार तीन बार चुनाव ड्यूटी लगाए जाने से भड़के कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को एक साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना सोलंकी को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष हरिओम पांडे, बृजबिहारी उपाध्याय, अनिल भट्ट, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक तिवारी, हेमराज ठाकुर जीवन राव आचवल, मप्र शिक्षक कांग्रेस के शशि भूषण तिवारी, एल एन तिवारी, मप्र कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ज्योतिषी, केसी चौराहा, मप्र कृषि विस्तार अधिकारी संघ के सुशील पांडे, मप्र शिक्षक संघ के कमलेश दुबे ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी से दो चरणों की चुनाव ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों का नाम तीसरे चरण की ड्यूटी से अलग करने की मांग की है। कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों का कहना है तीसरे चरण में शासकीय विभागों के ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिन्हें मतदान दल गठन शाखा ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखा है।
6मानचित्रकारों में से सिर्फ एक की ड्यूटी दो बार लगी
वनविभाग में पदस्थ 6 मानचित्रकारों में से सिर्फ कार्य आयोजना वन मंडल के मानचित्रकार की दो बाद चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। उत्तर, दक्षिण, नौरादेही, अनुसंधान एवं सामाजिक वानिकी वन मंडल के मान चित्रकारों की ड्यूटी एक बार भी नहीं लगाई गई है।