डॉ. शरद सिंह को साहित्य अकादमी सम्मान
नगरकी प्रतिष्ठित लेखिका डॉ. शरद सिंह को उनके उपन्यास कस्बाई सिमोन के लिए वर्ष 2012 के प्रादेशिक पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले दिनाें साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की ओर से राज्य पुरातत्व संग्रहालय भोपाल में हुए अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार समाजसेवी श्रीधर पराड़कर, कालीदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के पूर्व निदेशक आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी, संस्कृति सचिव मनोज श्रीवास्तव, संस्कृति संचालक रेनु तिवारी एवं साहित्य अकादमी के निदेशक प्रो. त्रिभुवननाथ शुक्ल ने प्रदान किया। सम्मान स्वरूप उन्हें 31 हजार रुपए राशि के साथ स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों पर लिव इन रिलेशन को परखने वाले उपन्यास कस्बाई सिमोन को इससे पहले हेमंत फाउंडेशन मुंबई के विजय वर्मा कथा सम्मान एवं मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के वागीश्वरी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. सिंह के अभी तक तीन उपन्यास, पांच कहानी संग्रह सहित विविध विषयों पर करीब 50 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
सागर. लेखिकाडॉ. शरद सिंह को सम्मानित करते अतिथि।