पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड़बड़ी की आशंका, निकायों में बड़ी खरीदी पर रोक लगाई

गड़बड़ी की आशंका, निकायों में बड़ी खरीदी पर रोक लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयप्रशासन विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लघु उद्योग निगम सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से की जाने वाली बड़ी खरीदी पर रोक लगा दी है। निकायों को जारी पत्र में उल्लेख है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में किसी तरह की खरीदा के दौरान चूक होने की आशंका रहती है। पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, कैलेंडर, डायरी के अलावा अन्य तरह की अति आवश्यक वस्तुओं की खरीदी की छूट दी गई है।

आर्थिकसंकट हो सकता इस रोक वजह : नगरीयप्रशासन विभाग ने भले ही जल्दबाजी में खरीदी के कारण चूक होने का तर्क दिया हो लेकिन बड़ी खरीदी पर रोक की वजह सरकारी की आर्थिक तंगहाली भी हो सकती है। शासन से बजट मिलने के कारण सागर नगर निगम में तीन महीने से वेतन नहीं बंट पाया। इंजीनियर से लेकर कर्मचारी वेतन मिलने से परेशान हैं। निगम का राजस्व उगाहने वाले टैक्स कलेक्टरों को भी परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इस महीने का 48 पार्षदों को भत्ता भी नहीं मिला।