- Hindi News
- पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई
पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई
भारतीयजनता पार्टी के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई।
पंतनगर स्थित सागर सरोज गार्डन में विधायक शैलेंद्र जैन ने पं दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडितजी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपनाकर समूचे समाज का कल्याण किया जा सकता है। इस मौके पर आजीवन सहयोग निधि भी एकत्रित की गई। मुख्य वक्ता अधिवक्ता रूपसिंह यादव ने कहा कि पं उपाध्याय के जीवन दर्शन को समझने उनकी जीवनी अवश्य पढ़ें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जाहर-सिंह, महापौर अभय दरे, निगमाध्यक्ष राज-बहादुरसिंह, सुखदेव मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। संचालन रामकुमार साहू ने किया आभार विक्रम सोनी ने माना। कार्यक्रम में विनोद तिवारी, सुधीर यादव, संजय द्विवेदी, श्याम तिवारी, प्रदीप राजौरिया, अशोक श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, सविता साहू, सुबोध पाराशर, नरेश यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नरयावली विधानसभा क्षेत्र की बैठक मकरोनिया स्थित विधायक कार्यालय में हुई। विधायक प्रदीप लारिया ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडितजी का जीवन त्याग और आदर्श से भरा था जो हम सब के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि भी एकत्रित की गई। बैठक में तुलसीराम पांडे, राजेश राजपूत, चैनसिंह ठाकुर, कल्याणसिंह, राजकिशाेर उदेनिया,नरेंद्र तिवारी आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा सदर मंडल की बैठक में भी विधायक लारिया शामिल हुए। बैठक में पं उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई। आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में अनुराग प्यासी, प्रभुदयाल पटेल, श्याम मिश्रा, सौरभ केशरवानी, बलवंत राठौर, रवींद्र अवस्थी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।