पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक दूसरे का कवच बने ठाकुर

राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक दूसरे का कवच बने- ठाकुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजवादीविचारक रघु ठाकुर ने कहा है कि मप्र. के राज्यपाल रामनरेश यादव एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गड़बड़ी छिपाने के लिए एक दूसरे के कवच बन गए हैं। एक दूसरे के कामों पर पर्दा डालने का काम भी कर रहे हैं। ठाकुर बुधवार को यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। समाजवादी नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव दो शेख चिल्लयों के बीच था जिसमें पुराने हार गए और नए शेखचिल्ली जीत गए। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले में राज्यपाल के बेटे का नाम आने के बावजूद एसटीएफ ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि व्यापमं, पीएससी या इस तरह के अन्य घोटालों की निष्पक्ष जांच की उम्मीद एसटीएफ से नहीं की जा सकती। समाजवादी नेता ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत खराब है। स्वाइन फ्लू के कारण मौतें हो रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डाक्टरों को निलंबित कर रहे हैं और मुख्यमंत्री को बताते हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री कसावट चाहते हैं तो प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले मंत्रिमंडल की बैठक में शराब की नई दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अस्वीकार कर दिया था लेकिन निगम चुनाव होते ही उनकी आत्मा बदल गई।