- Hindi News
- निकाह समिति ने राजेश पांडे का सम्मान किया
निकाह समिति ने राजेश पांडे का सम्मान किया
सागर | मदीनाइज्तिमाई सामूहिक निकाह समिति ने मुस्लिम क्यामगाह कटरा में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश पांडे एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अजय परमार का सम्मान किया। मुख्य अतिथि डॉ. अंकलेश्वर दुबे अनिल कोठारी थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अकबर पठान साबिर हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर चक्रेश सिंघई, निजाम लंबरदार, नबाव लंबरदार, शहजाद उस्ताद, अकील सिद्दीकी, वाहिद अली, इकबाल राइन आदि मौजूद थे। उधर, तहसील परिसर में वकीलों ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में तहसीलदार अनिल जैन, निर्मल राठौर, दीपक तिवारी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अवधेश शांडिल्य, अर्जुन पटेल, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।