पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी छात्रों का कोर्स वर्क करवाने की मांग

पीएचडी छात्रों का कोर्स वर्क करवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त शोधार्थियों ने बुधवार को कुलपति प्रो. एसपी व्यास को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि हम सभी का कोर्स वर्क कराया जाए। छात्रों ने कहा कि कुलपति ने सहमति दी थी कि शोधार्थियों की सभी समस्याएं दूर की जाएंगी। विद्यार्थियों को आश्वस्त किया गया था कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को सभी छात्रों के कोर्स वर्क की कक्षाएं लगेंगी। ताकि जो भी छात्र शासकीय एवं निजी कॉलेजों में कार्य कर रहे हैं, उनका किसी भी प्रकार से अहित हो। शोधार्थियों ने मांग की है कि हमारा कोर्स वर्क शनिवार और रविवार को कराया जाए।