पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यशाला हुई

पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यशाला हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शासकीयपॉलिटेक्निक कॉलेज में सेलफोन कंट्रोल्ड रोबोटिक्स एवं ब्लू टूथ कंट्रोल्ड रोबोटिक्स विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। आईआईटी दिल्ली के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की इस कार्यशाला में रोबोटिक्स विशेषज्ञों अभय सिंह चंद्रमोहन शर्मा ने छात्र- छात्राओं को लाइव डिमांस्ट्रेशन के जरिए रोबोटिक्स की प्रोग्रामिंग एवं ट्रेनिंग दी। तीन चरणों में पूरी होने वाली इस ट्रेनिंग के आखिरी दिन गुरुवार को छात्र-छात्राएं स्वयं रॉबोट बनाएंगे। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिल्ली आईआईटी में होने वाले फाइनल में मुफ्त सहभागिता कराने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. वाईपी सिंह ने किया। इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के अध्यक्ष संजीव दुबे, एसपी बिजोरिया, कोआर्डिनेटर मयंक रूसिया, शालिनी खरे ने कार्यशाला में तकनीकी सहयोग किया।