पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी प्राप्त आवेदकों को पात्र माना जाए

पीएचडी प्राप्त आवेदकों को पात्र माना जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले आवेदकों ने बुधवार को एक ज्ञापन कुलपति को सौंपा। इसमें उन्होंने मांग की है कि उनकी पीएचडी डिग्री को अतिथि व्याख्याता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निकाले गए विज्ञापन में पात्र माना जाए। आवेदनकर्ताओं ने लिखा है कि हममें से कई ने वर्ष 2010 से मई 2013 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अतिथि व्याख्याताओं के रूप में सेवाएं दी हैं। शिक्षण कार्य किया है। लेकिन जनवरी माह में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जो विज्ञापन अतिथि व्याख्याता के लिए निकाला गया है, उसमें हमें अपात्र माना जा रहा है। उधर कोर्स वर्क के लिए हम सभी को 2009 अधिनियम के तहत प्रमाण-पत्र भी दिया जा रहा है। लिहाजा जब तक हम सभी का कोर्स वर्क पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक के लिए हम सभी का अस्थाई प्रमाण-पत्र दिया जाए। जिससे हम हमारी संस्था में कार्य कर सकें। इसके साथ ही विवि के शोध छात्र रहे स्वर्गीय अभिषेक दुबे को मरणोपरांत डॉक्टरेट की उपाधि देने की मांग भी की है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. रणवीर सिंह ठाकुर, डॉ. प्रियम द्विवेदी, डॉ. हरनाम राय, संजय चौरसिया, डॉ. दिनेश परेता, डॉ. सतनामी, डॉ. प्रहलाद, डॉ. श्रद्धा गर्ग, डॉ. संजय दुबे, डॉ. कमलेश, डॉ. दीपक जॉनसन, डॉ. गिरीश लांबा, डॉ. मुकेश अहिरवार आदि शामिल हैं।