पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के बाद छात्र की हत्या, जलाकर शव सड़क पर फेंका

अपहरण के बाद छात्र की हत्या, जलाकर शव सड़क पर फेंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधीकैंप में रहने वाले एक छात्र के अपहरण के बाद हत्या कर शव जलाने की घटना ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। शव मिलने के बाद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने तीनगुल्ली चौराहा पर सागर-जबलपुर हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम, नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में आधा दर्जन आरोपियों के शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। अग्रवाल स्कूल के पास चाय-नाश्ता की दुकान लगाने वाले सिविल वार्ड नंबर 10 कच्चा सिंधी कैंप निवासी चंदू राठौर का 12 साल का बेटा अरविंद 8 फरवरी की रात 9 बजे नीलकमल मैरिज गार्डन में शादी के रिशेप्शन में गया था जहां से वह घर नहीं पहुंचा था। अरविंद का शव बुधवार को जबलपुर रोड पर मिला है। आरोपियों ने अरविंद की हत्या करके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। बाद में उसे जबलपुर रोड पर चिरैचौंच के पास सड़क किनारे फेंक दिया। बीती रात संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए विकास ठाकुर, संजीत ठाकुर एक नाबालिग की निशानदेही के बाद पुलिस ने बुधवार को छात्र का शव बरामद कर पाया। मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। तीन दिन पहले सूचना के बाद भी पुलिस ने इस मामले को हल्के से लिया था। प्रदर्शन करने वालों के बीच एसडीएम मनोज ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, सीएसपी डॉ. संजीव उइके पहुंचे और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

मृतक छात्र अरविंद राठौर

अरविंद का शव मिलने की खबर के बाद उसकी मां दीपरानी और चाची सरोज सहित परिजन बिलख पड़े। रोते-बिलखते छात्र के परिजन।