- Hindi News
- एनएसएस कैंप में दिया योग एवं राष्ट्रीयता का प्रशिक्षण
एनएसएस कैंप में दिया योग एवं राष्ट्रीयता का प्रशिक्षण
आर्ट्सएंड कॉमर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा लगाए गए विशेष प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को योग एवं राष्ट्रीयता से संबंधित प्रशिक्षण दिए गए। कॉलेज की छात्रा इकाई प्रभारी डॉ. संगीता मुखर्जी छात्र इकाई के प्रभारी डॉ. जयकुमार सोनी के मार्गदर्शन में ग्राम पटकुई में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे के निर्देशन में से 15 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में रासेयो के स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों को विभिन्न बौद्घिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा प्रशिक्षित कर राष्ट्र समाज की सेवा के लिये प्रेरित किया जा रहा है। कॅालेज के अतिथि विद्वान डॉ. संदीप सबलोक तथा क्षेत्रीय सरपंच पूनम गुरू की मौजूदगी में बुधवार को राष्ट्रीयता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात मिश्रा ने शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कोलाहल भरे दौर में हम राष्ट्रीयता को भूल रहे हैं, जिससे संपूर्ण जीवन शैली ही नष्ट हो रही है। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में पतंजलि समिति की महिला इकाई द्वारा योग प्राणायाम के द्वारा शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के गुर सिखाए एवं जीवन में इनके महत्व को रेखांकित किया।