- Hindi News
- 19 19 हजार वेतन, माली का काम जानते नहीं: दरे
19-19 हजार वेतन, माली का काम जानते नहीं: दरे
नगरनिगम के विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारी सालों से ड्यूटी पर रहे हैं या नहीं इससे किसी को कोई सरोकार नहीं, निगम से हर महीने बाकायदा उनकी तनख्वाह निकल रही है। इस बात का खुलासा बुधवार को मालियों की बैठक में हुआ। शहर के 4 पार्कों की देखरेख के लिए कुल 13 माली तैनात हैं। इनमें 4 स्थाई, 4 मस्टर और 5 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हैं। 12 साल बाद महापौर इंजीनियर अभय दरे ने जब उनकी बैठक बुलाई तो केवल 2 माली ही पहुंचे। पूछने पर पता चला कि पहले 5 स्थाई कर्मचारी थे। इनमें से एक स्थाई कर्मचारी पिछले साल रिटायर हो चुका है। शेष कर्मचारी अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। महापौर ने बैठक में गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
19हजार रुपए वेतन और काम आता नहीं : महापौरने कहा स्थाई कर्मचारी 19-19 हजार रुपए वेतन पा रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि हेज में कौन सी दवा छिड़की जाती है। ऐसा पहले कहीं नहीं देखा। महापौर ने निगम में पदस्थ कर्मचारियों का रिकार्ड मांगा है। अहाताबन गया झील से लगा पार्क : महापौरने कहा कि परकोटा वार्ड में झील से लगा पार्क अहाते में तब्दील हो चुका है। इस पार्क को खत्म कर वहां पैड पार्किंग शुरू करने या फिर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का प्लान है। उन्होंने कहा कि डाॅ.हरिसिंह गौर, चंद्रा मधुकर शाह पार्क फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं। इनका जायजा लूंगा। अव्यवस्था मिलने पर संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनता पार्को का उपयोग करेगी, सुविधाओं की कमी नहीं होगी।
सागर। महापौर ने ली मालियों की बैठक।
निजी कर्मचारियों से
दिलाऊंगा ट्रेनिंग
महापौरने निगम के मालियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को अपने निजी कर्मचारियों से ट्रेनिंग दिलाने की बात कही। पौधों के लिए कौन-कौन सी दवाओं का उपयोग होता है। उनकी देखरेख कैसे की जाती है। इसकी ट्रेनिंग उनके एक्सपर्ट माली से दिलाएंगे, ताकि पार्कों को संवारा जा सके।
जनप्रतिनिधियोंके यहां सेवाएं दे रहे कर्मचारी
निगमकर्मचारी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के यहां भी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनका वेतन निगम से निकल रहा है। कुछ निगम की स्कूलों में पदस्थ हैं पर कभी आते नहीं। महापौर का कहना है कि मुझे इस संबंध कोई जानकारी नहीं। यदि ऐसा है तो निगम कर्मचारियों को वापस बुलाया जाएगा।
ये भी दिए निर्देश
{झीलके फव्वारे शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चालू रखें।
{मोटरबिगड़ने पर मुझे इसी तत्काल जानकारी दें।
{छोटीझील से निकालकर काकागंज श्मशान घाट के पास डाली गई जलकुंभी पर दवा का छिड़काव किया जाए।
{पार्कोंका सौन्दर्यीकरण के लिए एक्सपर्ट कंसल्टेंट से प्रोजेक्ट बनवाएं।
{दूसरेविभागों में अटैच मालियों को उद्यान विभाग में वापस बुलाया जाए।
{डाॅ.हरिसिंहगौर पार्क की रेलिंग की हाइट बढ़ाई जाए।
{पार्कोमें प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए।