पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकरोनिया में मिला डेंगू का मरीज

मकरोनिया में मिला डेंगू का मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला है। मरीज का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार मकरोनिया के दीनदयाल नगर में रहने वाले गोविंद सैनी को रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव आया है। हालांकि मरीज की स्थिति बेहतर है और किसी अन्य बीमारी के चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मकरोनिया क्षेत्र में किसी व्यक्ति को डेंगू पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है।

'' मकरोनिया निवासी गोविंद सैनी को डेंगू की जांच पॉजिटिव आई है। तकनीकी रूप से इसे पॉजिटिव माना गया है हालांकि इन्हें पांच-छह महीने पहले डेंगू का संक्रमण हुआ होगा। दोबारा जांच में पुरानी बीमारी के लक्ष्ण भी जांच में पॉजिटिव जाते हैं। मरीज बिलकुल ठीक है।'' -डॉ. पीएस ठाकुर, चैतन्यअस्पताल, सागर।