पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 साल पहले एक्सपायर हुए सिलेंडर में री फिल हो रही थी रसोई गैस

8 साल पहले एक्सपायर हुए सिलेंडर में री-फिल हो रही थी रसोई गैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटलोेंमें 8 साल पहले एक्सपायर हो चुके सिलेंडरों का उपयोग हाे रहा है। रविवार को दूसरे दिन जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कार्रवाई में यह बात सामने आई। कार्रवाई की अगुवाई कर रहे सहायक खाद्य अधिकारी पीएल राय ने बताया कि राहतगढ़ खुरई में एक-एक कमर्शियल सिलेंडर ऐसे मिले हैं जो साल 2006 में एक्सपायर हो चुके थे। खाद्य अधिकारी के अनुसार यह स्थिति घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने से कहीं ज्यादा खतरनाक है। राय के अनुसार खुरई में एक और व्यवसायिक सिलेंडर मिला है, जिसकी एक्सपायरी डेट 2013 में खत्म हो चुकी है।

दोरेग्युलेटरों की मदद से भरी जा रही है गैस : खाद्यअधिकारी राय ने बताया कि खुरई की सेंगर होटल के मालिक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह साल 2011 से कमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से गैस भर रहा था। सेंगर यह काम दो रेग्युलेटरों एक रबर के पाईप की मदद से करता था। खाद्य अधिकारी ने आशंका जताई कि अन्य दुकानदार भी इसी तर्ज पर एक सिलेंडर से दूसरे में गैस भर रहे हैं।

राहतगढ़10 और खुरई में मिले 7 अवैध सिलेंडर : खाद्यविभाग के मुताबिक राहतगढ़ में 10 एवं खुरई में 7 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं। राहतगढ़ में अग्रवाल चाट सेंटर से दो घरेलू सिलेंडर, अन्नपूर्णा चाय सेंटर, भारत जूस सेंटर, गणेश पान सेंटर, जयंत रसगुल्ला, सांवरिया स्वीट्स, श्रीराम पान भंडार, उत्तम होटल से एक-एक घरेलू सिलेंडर तथा यादव रसगुल्ला से कार्मिशयल गैस सिलेंडर जब्त किया गया। वहीं खुरई में सीमा होटल, यादव होटल, दयाराम होटल, शंकर होटल से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर तथा सेंगर भोजनालय, गोविंद होटल, सीताराम केशरवानी होटल से एक-एक एक्सपायरी कर्मिशियल गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इनकी एक्सपायरी तिथि 2006, डी-2013, बी-2014 पाई गई। कार्रवाई में जेएसओ जितेन्द्र शिल्पी, देवेन्द्र द्विवेदी, अमित चैहान, जितेन्द्र बर्मन मुख्य रूप से शामिल थे।

एक्सपायरी डेट देखकर ही सिलेंडर लें

एएफओराय ने बताया कि उपभोक्ताओं को एक्सपायरी डेट देखकर ही गैस सिलेंडर लेना चाहिए। गैस सिलेंडर के उपरी भाग पर चकरीनुमा पट्टियों में गैस सिलेंडर की एक्सपायरी लिखी होती है। जिसमें ए,बी,सी,डी अक्षर के साथ उसकर मेक वर्ष लिखा होता है। के तात्पर्य जनवरी से मार्च, बी से तात्पर्य अप्रैल से जून, सी से तात्पर्य जुलाई से सितंबर तथा डी से तात्पर्य अक्टूबर से दिसंबर