पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेग्युलर कुलपति के लिए विज्ञापन जारी, सर्च कमेटी के नाम भी तय

रेग्युलर कुलपति के लिए विज्ञापन जारी, सर्च कमेटी के नाम भी तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में रेग्युलर कुलपति चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके लिए आवेदन भी बुलाए हैं। सागर सहित कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन बुलाए गए हैं। विज्ञापन जारी होने के 30 दिन तक आवेदन भेजे जा सकते हैं। सर्च कमेटी के तीन नाम भी ईसी से अनुमोदन होकर भेज दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी वर्ष के अंत तक विश्वविद्यालय में रेग्युलर कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी।

नियुक्तिघोटाले पर नहीं हुई चर्चा : विश्वविद्यालयकी भोपाल में हुई विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में कुलपति चयन के लिए सर्च कमेटी के नाम भी तय कर दिल्ली भेज दिए गए हैं। बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा एक प्रकार से यही रहा। विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन के साथ ही पॉलिसी से जुड़े बड़े निर्णय लेने में रही दिक्कतों को दूर करने के लिए रेग्युलर कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया एचआरडी ने भी तेज कर दी है। ईसी की बैठक में सर्च कमेटी के तीन नामों का अनुमोदन कर ऊपर भेजे गए हैं। यह नाम फिलहाल गोपनीय रखे गए हैं। इसके अलावा ईसी की बैठक में एकेडमिक कौंसिल में शामिल रहे छात्र हित के बिंदुओं पर ही निर्णय लिया गया, अन्य कोई बड़ा मुद्दा ईसी में नहीं छुआ गया। बैठक में मौजूद एचआरडी के सचिव ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अनुशासन के लिए हर कोई कदम उठाने की स्वतंत्रता दी है। शिक्षक नियुक्ति घोटाले पर कोई चर्चा नहीं होने की बात सूत्रों ने कही है।

विश्वविद्यालय