पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का चयन शुरू

विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का चयन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय मैदान पर चल रही चयन प्रक्रिया में 55 विद्यार्थी पहले दिन हिस्सा लेने पहुंचे। यूटीडी क्रिकेट चयन प्रक्रिया के चेयरमैन डॉ. जीएम दुबे, मुख्य चयनकर्ता डॉ. प्रदीप तिवारी एवं डॉ. मनीष पुरोहित ने करीब 4 घंटे तक प्रदर्शन के आधार पर इनमें से 28 खिलाड़ियों का चयन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. एसएच आदिल ने बताया कि कैंप के दौरान हुए मैचों के प्रदर्शन के आधार पर 16 विद्यार्थियों का चयन टीम के लिए किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधत्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। टीम 24 सितंबर को चुनी जाएगी। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर से विश्वविद्यालय मैदान पर ही होना है।