पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन के बाद ईट व्यवसायियों ने घेराव कार्यक्रम निरस्त किया

आश्वासन के बाद ईट व्यवसायियों ने घेराव कार्यक्रम निरस्त किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर ¿ ईटव्यवसायियों ने सोमवार को प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। नवयुवक (मालवी) प्रजापति समाज संघ के प्रवक्ता कैलाश प्रजापति ने बताया कि विधायक शैलेंद्र जैन के हस्तक्षेप के बाद यातायात पुलिस ने हमारे ट्रेक्टर-ट्राॅली को भैंसा बायपास से शनिदेव मंदिर होकर मकरोनिया एवं भोपाल बायपास से मोतीनगर होकर धर्मश्री-तिली तक पहुंचने होते हुए रूट स्वीकृत किया है। संघ के उपाध्यक्ष प्रेमनारायण प्रजापति के अनुसार कलेक्टर अशोककुमार सिंह ने हमें कुछ और मार्ग पर आवागमन की अनुमति देने पर विचार करने संबंधी अाश्वासन दिया है, जिसके बाद घेराव निरस्त किया जा रहा है।