कड़ता की कैथ नदी पर डॉयवर्सन शुरू
सागर-रहलीहाइवे पर बसे कडता गांव की कैथ नदी पर बने पुल के टूटने से सैकड़ों राहगीरों को एक साल से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
प्रशासन ने सड़क के बाजू से डॉयवर्सन रोड और पुलिया बनाई गई थी जो बारिश में बह गई और पिछले दो महीने से जनता ज्यादा परेशान है। कुछ दिन परहले भास्कर में जनता से जुड़ी समस्या का यह मुददा प्रमुखता से उठाया गया जिसके बाद प्रशासन ने रविवार को कैथ के डॉयवर्सन का सुधार शुरू करा दिया है। गौरतलब है सागर-रहली के बीच वाहनों के चलने से स्थानीय यात्रियों में खुशी है। अभी तक बस, ट्रकों को दरारिया होकर जाना पड़ता था।
कड़ता नदी का कैथ का पुल जहां डॉयवर्सन शुरू हो गया है।