पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद पर पिता और चाचा पर हमला

जमीन विवाद पर पिता और चाचा पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजराहरचंदगांव में जमीन विवाद को लेकर दो बेटों ने पिता और चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यहां के अस्पताल से दोनों को सागर रैफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिवराम सिंह ठाकुर पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर और उसका छोटा भाई शंकर सिंह खजराहरचंद गांव में गिट्टी खरीदने के लिए बाइक से क्रेशर जा रहे थे। उसी समय दो बाइकों पर उसके बेटे वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राघवेन्द्र सिंह अपने दो दोस्तों के साथ वहां गए और उन्होंने हथियारों से हमला कर दिया। घायल शंकर सिंह का ने बताया गिट्टी खरीदने के लिए जेब में रखे पांच हजार रुपए और मोबाइल भी आरोपी छीन ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एबूंलेंस 108 के चालक और डॉक्टर ने घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा।

घायल शिवराम ने बताया कि उसके बेटे जमीन में हिस्सा मांग रहे हैं जबकि भाई और उसका परिवार संयुक्त रूप से रहता है। पैतृक जमीन होने से प्रकरण बेटों के साथ कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को पेशी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अज्ञातयुवती ट्रेन से गिरकर घायल

खुरई.सुमरेरी स्टेशन के पास बीती रात एक युवती ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। युवती को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया उसे प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। सागर रैफर किया गया है लेकिन सूचना के बाद भी जीआरपी पुलिस नहीं आई है। उसकी अन्य स्थानों पर सूचनाएं भेजी गई है।