पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी घोटाला: डॉ. सागर ने 316 सीटों के एडवांस से कमाए सवा करोड़

पीएमटी घोटाला: डॉ. सागर ने 316 सीटों के एडवांस से कमाए सवा करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, ग्वालियर | पीएमटीघोटाले के सरगना डॉ. जगदीश सागर ने वर्ष 2013 में व्यापमं की कुल 630 सीटों में से 316 सीटों की बुकिंग कर सवा करोड़ रुपए एडवांस ले लिया था। वर्ष 1999 में उसने ग्वालियर के कुछ डॉक्टरों के परिजनों को भी सिलेक्ट कराया था। वर्ष 1999 से 2004 तक उसकी प|ी के जिला पंचायत सदस्य बनने पर वह राजनीति में सक्रिय रहा और चुनाव हारने पर वह फिर पीएमटी घोटाले से जुड़ गया। पुलिस पूछताछ में डॉ. सागर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने कुछ डॉक्टरों के नाम भी बताए हैं जिनके परिजनों के सिलेक्शन उसने वर्ष 1999 में कराए थे। इस खुलासे पर पुलिस असमंजस में है क्योंकि अब इतना पुराना रिकॉर्ड मिलना संभव ही नहीं है। उसने बताया कि नितिन महेंद्रा के लिए उसके अलावा संजीव शिल्पकार, गौरव पाटनी सहित दूसरे लोग फर्जी रूप से सलेक्शन कराते थे।