पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक कर रहा है नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस

पाक कर रहा है नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन | पाकिस्तानअब अपनी नौसेना को भी परमाणु हथियारों से लैस कर कर रहा है। इसके लिए उसने नौसेना के जहाजों पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलें तैनात करनी शुरू कर दी हैं। उसे आशंका है कि जमीन पर रखे उसके परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ पड़ सकते हैं। इसलिए वह उन्हें समंदर में रखना चाहता है। यह जानकारी अमेरिकी अखबार, वॉशिंगटन पोस्ट में पाकिस्तानी और पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार भी वैसे विकसित कर रहा है जिन्हें हिंद महासागर में तैनात किया जा सके।