- Hindi News
- फसल बीमा हक है, सरकार ने किसानों को दावा राशि देकर कृपा नहीं की : रघु
फसल बीमा हक है, सरकार ने किसानों को दावा राशि देकर कृपा नहीं की : रघु
सागर | लोकतांत्रिकसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि उज्जैन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति कार्यालय में की गई तोड़फोड़ की घटना निंदनीय है। ऐसा लगता है कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी है। वह गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आम अवाम भी सेना की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा के पास ही मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड हाफिज सईद प्रचार कर रहा है कि भारत ने नदियों का पानी छोड़ा। जिससे बाढ़ आई और नदियों को मोड़ दिया गया है। यह पूर्णत: निराधार है। ऐसा लगता है कि हाफिज और बजरंग दल एक ही सिक्के के दो पहलू बन गए हैं। फसल बीमा किसान का हक है, सरकार यह देकर उन पर कोई कृपा नहीं कर रही है। चीनी राष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत मोदी ने गुजरात से की है। समझौते भी गुजरात से किए, ऐसा कर वह अपने आप को भारत नहीं गुजरात का प्रधानमंत्री सिद्ध कर रहे हैं। भारत-चीन सीमा पर कोई एलओसी नहीं है, देश में कोई इसे स्वीकार नहीं करेगा।