पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए आरक्षण की कार्रवाई अगले महीने

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए आरक्षण की कार्रवाई अगले महीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन में भरे गए 53 नामांकन, आज होगी फॉर्मों की जांच

जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को संचालक मंडल के लिए 35 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। पहले दिन बुधवार को जमा 18 नामांकन फार्मों को मिलाकर दो दिन में कुल 53 नामांकन फार्म भरे गए हैं। नामांकन फार्मों की जांच शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कोऑपरेटिव बैंक में होगी। जांच पूरी होने के बाद सही नामांकन फार्म की सूची का प्रकाशन होगा। एक विकासखंड से एक ही संचालक चुना जाएगा। सारे संचालकों के पद अनारक्षित है। महिला वर्ग के लिए भी आरक्षण निरंक है। सागर, जैसीनगर, राहतगढ़, रहली, खुरई, बीना, मालथौन, बंडा, शाहगढ़, देवरी और केसली विकासखंड से एक-एक बैंक प्रतिनिधी को संचालक चुना जाना है। इन 11 संचालकों के अलावा 14 सदस्यीय संचालक मंडल में बैंक से जुड़ी सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से तीन संचालक और शामिल रहेंगे।

24को मतदान और मतगणना भी

24सितंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित विशेष साधारण सम्मिलन में संचालक मंडल के सदस्यों का फैसला मतदान से होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

आगेक्या

{19सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

{20सितंबर को आवेदक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन आवेदकों को चुनाव चिन्ह वितरित होंगे।

{24सितंबर को विशेष साधारण सम्मेलन में संचालक मंडल के सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतों की गिनती भी होगी।

{25सितंबर को रिक्त स्थानों पर सहयोजन।

{26सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए सूचना जारी होगी

{30सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

18सितंबर काे जमा हुए नामांकन फार्म

क-वर्ग(प्राथमिककृषि सहकारी संस्था के प्रतिनिधि ) इन्होंने भरे हैं नामांकन फार्म- शैलेष केशरवानी, संजय बापट, राजेंद्र कुमार जारोलिया, इंद्र विक्रम सिंह बुंदेला,कुंवर सिंह, श्रीमती कृष्णा सिंह, कृष्ण गोपाल ठाकुर, सतीष कुमार त्रिवेदी,लखन सिंह, खूब सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश दुबे, राम मोहन।

ख-वर्ग(विपणन, बुनकर, औद्योगिक सहकारी संस्था)- गुरुवार को इस वर्ग से किसी भी आवेदक ने नामांकन फार्म नहीं भरा है।

ग-वर्ग(बैंक से जुड़ी अन्य सहकारी संस्था के प्रतिनिधि )- रमेश कुमार रावत, रामदास, संदीप बाल्मीक