पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब भी नहीं आए तो प्रो. गजभिए का वारंट जारी कराएगी सीबीआई

अब भी नहीं आए तो प्रो. गजभिए का वारंट जारी कराएगी सीबीआई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में हुए शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई जबलपुर की टीम पूर्व कुलपति प्रो. एनएस गजभिए के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में जाएगी। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि यदि अबकी बार भी प्रो. गजभिए बुलाने पर आने से इंकार करते हैं, या नहीं आने का बहाना बनाते हैं तो सीबीआई उनके खिलाफ सीबीआई कोर्ट से जमानती वारंट जारी करने के लिए आवेदन करेगी। विश्वविद्यालय में हुए नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने प्रो. गजभिए को मुख्य आरोपी माना है। वह लंबे समय से सीबीआई के बुलाने पर जबलपुर आने से बच रहे हैं। तीन बार बुलाने के बावजूद वह पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में सीबीआई ने यह निर्णय लिया है कि वह उनके खिलाफ कोर्ट भी जा सकती है।

तीनविभागों के दस्तावेज जुटाए

सीबीआईकी टीम इस मर्तबा सातवीं बार विश्वविद्यालय पहुंची है। तीन सदस्यीय टीम में दो जांच अधिकारी शामिल हैं। टीम मेन ऑफिस स्थित कुलसचिव कार्यालय पहुंची। यहां कुछ जरूरी दस्तावेजों की जांच की। सूत्रों के मुताबिक टीम ने इस दौरान केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, पत्रकारिता विभागों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए। ऐसे दस्तावेज भी जुटाए जो जांच के दौरान रह गए थे। सूत्र जल्दी ही बड़ी कार्रवाई होने की बात बता रहे हैं।